ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मनायी दिवाली, जानिए.. कमला हैरिस ने क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मनायी दिवाली, जानिए.. कमला हैरिस ने क्या कहा

05-Nov-2021 07:35 AM

DESK : दीपों का त्योहार दिवाली केवल भारत में ही नहीं मनाया जा रहा बल्कि सात समंदर दूर भी दिवाली की रौनक देखने को मिली है। अमेरिका में भी दिवाली बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई है। अमेरिका में रहने वाले ना केवल भारतीयों बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी दिवाली मनाई है। 


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर दिवाली बनाई है और उनकी पत्नी ने व्हाइट हाउस में दिया जलाकर दिवाली का त्योहार मनाया है। इस तस्वीर को खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्विटर पर शेयर किया है अपने संदेश में जो मैंने लिखा है.. दिवाली की रोशनी हमें अंधकार से ज्ञान और सच्चाई की तरफ ले जाती है। विभाजन से एकता, निराशा से उम्मीद की याद दिलाती है। अमेरिका और दुनिया भर के हिंदुओं, सिखों जैनियों और बौद्धों को दिवाली की शुभकामनाएं। 


अमेरिकी राष्ट्रपति के अलावे अमेरिका के उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी दिवाली का त्योहार मनाया है। अपने वीडियो संदेश के जरिए कमला हैरिस ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। कमला हैरिस ने अपने संदेश में कहा है कि इस साल की दिवाली विनाशकारी महामारी के बीच एक बड़े संदेश के साथ आया है। दिवाली का त्योहार हमारे देश भारत के सबसे पवित्र मूल्यों की याद दिलाता है। इसके अलावा ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने भी दिवाली की शुभकामनाएं दी है। बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन में रहने वाले हिंदुओं और बाकी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।