BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
18-Jul-2020 08:37 AM
PATNA : अमेरिका की तर्ज पर बिहार में भी कोरोना काल के दौरान चुनाव कराए जाने की दलील जेडीयू को भारी पड़ रही है। जेडीयू के नेता लगातार यह बयान दे रहे थे की अगर कोरोना संक्रमण के दौरान अमेरिका में चुनाव कराए जा सकते हैं तो फिर बिहार में क्यों नहीं? जेडीयू नेताओं के इसी दलील पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अब सवालों की बौछार कर दी है। तेजस्वी यादव ने सीधे-सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई सवाल पूछे हैं।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहला सवाल पूछा है कि क्या अमेरिका में जिस तरह 138000 लोग कोरोना वायरस से मारे गए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उसी तरह बिहार में इतने लोगों को मरवाना चाहते हैं? कोरोना संकट को लेकर तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सबसे बड़ा हमला है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि जेडीयू के नेता सत्ता के अहंकार में जमीनी हकीकत से दूर है. अमेरिका की बात तो दूर भारत सरकार के आंकड़े नीति आयोग की रिपोर्ट, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, और यूनिसेफ के आंकड़ों में बिहार हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में सबसे फिसड्डी राज्य है। तेजस्वी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी सरकार के बारे में रिपोर्ट का अध्ययन करना चाहिए।
तेजस्वी ने पूछे 11 सवाल
अमेरिका में 1,38,000 लोग मरे है। क्या माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में भी इतने लोगों को कोरोना से मरवाना चाहते है?
क्या बिहार में अमेरिका जितने टेस्ट हो रहे है?
क्या अमेरिका में ICU में मछली तैरती है?
क्या अमेरिका में डॉक्टर बीच जलजमाव ठेले पर बैठकर अस्पताल जाते है?
क्या अमेरिका में प्रसूता को चारपाई पर अस्पताल लेकर जाते है?
क्या अमेरिका में बिहार की तरह Ambulance नहीं मिलने से प्रतिवर्ष हज़ारों लोगों की मृत्यु होती है?
क्या अमेरिका में ऑपरेशन थियेटर से कुत्ते जोड़ने के लिए रखा हुआ मरीज़ का हाथ उठाकर भाग जाते है?
क्या अमेरिका में अस्पताल में चूहे नवजात शिशु का हाथ काटते है?
क्या अमेरिका में प्रतिवर्ष चमकी बुखार से सैंकड़ों बच्चे मरते है?
क्या अमेरिका में बिहार से कम कुपोषण, शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर है?
क्या अमेरिका का डॉक्टर-मरीज़ अनुपात बिहार से कम है?