ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की रैली में फायरिंग, बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप; सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मार गिराया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की रैली में फायरिंग, बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप; सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मार गिराया

14-Jul-2024 06:41 AM

By First Bihar

DESK: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की जान शनिवार को बाल-बाल बच गई। पेंसिल्वेनिया में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान हमलावरों ने ट्रंप को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग की इस वारदात के बाद सीक्रेट सर्विस के सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को मार गिराया है। इस हमले में डोनाल्ड ट्रंप की जान जाते जाते बची। ट्रंप के घायल होने की खबर है।


दरअसल, अमेरिका में इसी साल नवंबर महिने में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हैं और उम्मीदवारों मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए रैलियां कर रहे हैं। इसी दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेंसिल्वेनिया ग्रेटर पिट्सबर्ग में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान दो लोगों की गोली लगने से मौत की बात सामने आ रही है।


ट्रंप के साथ मंच पर मौजूद गार्ड्स ने तत्परता दिखाई और ट्रंप को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला हालांकि कहा जा रहा है कि ट्रप मामूली रूप से घायल हो गए हैं। सुरक्षाकर्मियों द्वारा जब ट्रंप को मंच से नीचे उतारा जा रहा था तो उनके दाहिने काम के पास खून देखा गया है हालांकि वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। चुनाव से पहले पूर्व राष्ट्रपति पर हमले ने वहां के नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है।


सीक्रेट सर्विस ने एक पोस्ट में कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं। प्रवक्ता स्टीवन ने एक बयान में कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घटना के बाद त्वरित कार्रवाई के लिए सुरक्षा एजेंसियों को धन्यवाद दिया है। वह ठीक हैं और अस्पताल में उनकी जांच चल रही है। बता दें कि ट्रंप अपनी राष्ट्रपति की उम्मीदवारी की घोषणा करने की तैयारी कर रहे थे, तभी यह घटना हो गई।