ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन से मांगी माफी, बोले जिंदगी और मौत से...

अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन से मांगी माफी, बोले जिंदगी और मौत से जूझ रहा हूं

18-Feb-2020 04:09 PM

DESK: समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले अमर सिंह ने बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन से माफी मांगी है. ट्वीट कर लिखा कि "आज मेरे पिता की पुण्यतिथि है और मुझे इसके बारे में अमिताभ बच्चन जी का मैसेज आया है. अपने जीवन के इस मुकाम पर जब मैं जिंदगी और मौत से जूझ रहा हूं, मुझे बच्चन जी और उनके परिवार के लिए हद से ज्यादा बोल जाने का पश्चाताप हो रहा है."

मेरे लिए बच्चन के दिल में नफरत नहीं

अमर सिंह ने कहा कि बच्चन मेरे पिताजी के पुण्यतिथि पर मैसेज किया. मैं करीब दस सालों से बच्चन परिवार से दूर रहा हूं. मैंने यह भी प्रयास किया कि मेरे खिलाफ उनके दिल में नफरत हो. लेकिन उन्होंने मेरे खिलाफ आजतक कुछ नहीं बोले. 

2012 में हुआ विवाद

अमर सिंह ने 2012 में एक कार्यक्रम में कहा था कि अमिताभ बच्चन एक ऐसे एक्टर हैं जो कई क्रिमिनल केसों में लिप्त रहे हैं. पनामा पेपर्स विवाद आ चुका हैं. इस मामले पर अमिताभ बच्चन ने जो चुप्पी साथ रखी है वो एक नायक को खलनायक बना देगी. इसके बाद 2017 मं भी कहा था कि बच्चन और जया अलग रह रहे हैं. अमर के बयानों के कारण ही दोनों परिवारों में दूरिया बढ़ती गई थी. अमर सिंह फिलहाल किडनी बीमारी से पीड़ित है. वह सिंगापुर में इलाज करा रहे हैं.