ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द

अमर पासवान ने VIP से दिया इस्तीफा, RJD से उम्मीदवारी की तरफ बढ़े

अमर पासवान ने VIP से दिया इस्तीफा, RJD से उम्मीदवारी की तरफ बढ़े

21-Mar-2022 01:51 PM

PATNA : बोचहां विधानसभा उपचुनाव को लेकर जबरदस्त सियासी खेल देखने को मिल रहा है. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बेबी देवी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद दबाव में चल रहे मंत्री मुकेश साहनी का साथ अमर पासवान ने छोड़ दिया है. अमर पासवान को राष्ट्रीय जनता दल से टिकट मिल सकता है. इस बाबत फर्स्ट बिहार ने आपको पहले ही खबर बताई थी और अब आरजेडी की तरफ कदम बढ़ाते हुए अमर पासवान ने वीआईपी को अलविदा कह दिया है. 


अमर पासवान ने आज वीआईपी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. अमर पासवान के इस्तीफे के बाद अब यह साफ होता नजर आ रहा है कि उन्हें आरजेडी अपने सिंबल पर बोचहां में उम्मीदवार बनाए. हालांकि मुकेश सहनी फिलहाल अभी पत्ते खोलने के मूड में नहीं है. सहनी ने कल पटना पहुंचने के बाद कहा था कि वह हर हाल में बोचहां सीट पर उम्मीदवार उतारेंगे. 


पटना पहुंचने के बाद उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह से हुई थी. इस मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी से सहनी की मदद कराने वाला बयान भी दिया था लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हुआ. मुकेश सहनी रविवार की देर शाम ही वापस दिल्ली लौट गए थे और अब अमर पासवान ने पार्टी को अलविदा कह दिया.


बोचहां सीट को लेकर जबरदस्त दांव पर चल रहा है. एक तरफ राष्ट्रीय जनता दल में पूर्व मंत्री रमई राम अपनी दावेदारी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अमर पासवान की दावेदारी आरजेडी से मजबूत होती दिख रही है. तेजस्वी यादव ने फैसला कर लिया तो अमर पासवान को टिकट मिल सकता है.