बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
14-Dec-2024 11:04 AM
By First Bihar
allu arjun : पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन 13 दिसंबर को गिरफ्तार होने के बाद 14 दिसंबर की सुबह जेल से बाहर आ गए। जेल से बाहर आते ही एक्टर का पहला बयान सामने आ गया है। एक्टर ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी रिहाई पर उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा उन्होंने और भी कई बातें कही है।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज सुबह हैदराबाद सेंट्रल जेल से रिहाई मिल गई। एक्टर के पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे। अल्लू अर्जुन की रिहाई से उनके फैन्स बेहद खुश हैं। जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन परिवार के पास अपने घर पहुंच गए हैं।
वहीं, घर पहुंचने पर उन्होंने सभी फैन्स का उनके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया। जेल से बाहर निकलने के बाद अल्लू अर्जुन ने मीडिया संग बातचीत की है। उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मैं कानून में यकीन रखता हूं। अदालत में यह केस चल रहा है तो मैं बीच में कमेंट नहीं करूंगा। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। मैं पुलिस के साथ सहयोग करूंगा।
पीड़ित परिवार के प्रति दुख जताते हुए एक्टर ने कहा जिस महिला की जान गई है उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। मैं परिवार को हर संभव तरीके से सहायता देने के लिए मौजूद रहूंगा और इस कठिन समय में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करूंगा। घटना के बारे में बात करते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा कि यह अनजाने में हुआ था।
एक्टर बोले- जब मैं एक फिल्म देखने गया था, तो अचानक वो घटना घटी। यह जानबूझकर नहीं किया गया था। पिछले 20 सालों से मैं फिल्में देखने के लिए सिनेमाघर जा रहा हूं। यह हमेशा एक सुखद अनुभव रहा है, लेकिन इस बार चीजों ने एक अलग मोड़ ले लिया। फैंस के लिए अल्लू अर्जुन बोले- मैं उन सभी का आभारी हूं, जो इस समय मेरे साथ खड़े रहे। सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. मैं आज यहां आप लोगों के सपोर्ट की वजह से हूं. मैं अपने फैन्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।