बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
17-Sep-2023 07:46 AM
By First Bihar
DESK: भारत में दवाई निर्माण करने वाली बड़ी कंपनी में शुमार एक कंपनी एल्केम पर इनकम टैक्स विभाग का छापा पड़ा है। यह कंपनी बहुत चर्चित मेडिकल कारोबारी संप्रदा सिंह के तरफ से बनाई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार अल्केम लैबोरेटरीज के कुछ ऑफिसों और उसकी सहयोगी कंपनियों के यहां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने छापेमारी की है। इस बात की जानकारी खुद एल्केम ने एक्सचेंजों को भेजी सूचना में दी है। वही इस छापेमारी के बाद से अल्केम लैब का शेयर बीएसई पर 0.46 फीसदी गिरकर 3,729.95 रुपये के भाव पर बंद हुए। इस साल की शुरुआत से अबतक शेयर की कीमतों में करीब 24 फीसदी की गिरावट आई है।
जबकि, इस छापेमारी के बारे में अल्केम ने अधिक जानकारी दिए बिना कहा, कंपनी टैक्स अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है। हम फिलहाल इस स्तर पर सिर्फ यही जानकारी मुहैया करा सकते हैं। एक बार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से सर्वे समाप्त हो जाएगा, उसके बाद कंपनी किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी/घटना के मामले में स्टॉक एक्सचेंजों को अपडेट भेजेगी।"
मालूम हो कि, एल्केम कंपनी बिहार के जहानाबाद के ओकरी गांव निवासी और देश के जाने -माने उद्योगपति संप्रदा सिंह की है। संप्रदा सिंह ने 45 साल पहले फार्मा कंपनी अल्केम की स्थापना की थी। अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर 26 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की वैल्यूएशन वाली कंपनी खड़ी करने वाले संप्रदा सिंह कभी एक केमिस्ट शॉप में नौकरी किया करते थे।
आपको बताते चलें कि, संप्रदा सिंह एक लाख रुपये पूंजी लेकर मुंबई गए और दवा कंपनी शुरू की। उन्होंने अल्केम लैबोरोटरीज नाम की कंपनी बनाई और दूसरे की दवा फैक्ट्री में अपनी दवा बनवाई। दवा की मांग बढ़ने पर संप्रदा सिंह ने अपनी दवा फैक्ट्री शुरू कर दी। उसके बाद उनकी कंपनी चल पड़ी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...