ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / news / अलीगढ़ में CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उपद्रव, AMU की छात्राओं पर...

अलीगढ़ में CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उपद्रव, AMU की छात्राओं पर DM ने लगाया माहौल बिगाड़ने का आरोप

23-Feb-2020 07:53 PM

DESK: अलीगढ़ में सीएए के खिलाफ आज प्रदर्शन के दौरान उपद्रव और जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. पुलिस ने आरोप लगाया है कि माहौल खराब करने में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की कुछ छात्राएं इसमें सबसे आगे रही. अलीगढ़ में उपद्रव के बाद सोशल मीडिया पर अलीगढ़ आज ट्रेंड भी कर रहा है.

मंदिर पर पथराव

अलीगढ़ के ऊपरकोट और शाहजमाल और देहलीगेट इलाके में जमकर उपद्रव हुआ. सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी हंगामा करते रहे हैं. कई जगहों पर दुकानों में आग लगा दी. यही नहीं उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल के पास पत्थरबाजी भी कर दी. 

इंटरनेट सेवा पर रोक

उपद्रव के बाद अलीगढ़ में इटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है. रोक शाम 5 बजे से लेकर 12 बजे रात तक रहेगा. तनाव को देखते हुए शहर में भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है. ऊपरकोट इलाके प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों ने पुलिस की जीप पर पथराव कर दिया और ट्रांसफार्मर को आग लगा दी. अलीगढ़ डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की कुछ छात्राओं ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की.