ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / अलग-अलग राज्य में धंधा करते हैं प्रशांत किशोर, ललन सिंह का बड़ा हमला...

अलग-अलग राज्य में धंधा करते हैं प्रशांत किशोर, ललन सिंह का बड़ा हमला

09-Oct-2022 03:33 PM

PATNA : बिहार में सियासी खींचतान के बीच जेडीयू ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर एक बार फिर हमला बोला है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि प्रशांत किशोर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग धंधा करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीके के बारे में जो भी कहा है वह बिल्कुल सच है। ये बात भी पूरी तरह सच है कि प्रशांत किशोर सीएम नीतीश के पास प्रस्ताव लेकर पहुंचे थे कि जेडीयू का कांग्रेस में विलय करा दीजिए।




ललन सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर अभी बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि जिस वक्त प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास जेडीयू का कांग्रेस में विलय कराने का प्रस्ताव लेकर पहुंचे थे उस वक्त हम भी वहीं मौजूद थे। नीतीश कुमार ने साफ़ तौर पर मना कर दिया था कि इस तरह की बात मत करिये। अगर आपको जेडीयू में शामिल होकर काम करना है तो पार्टी के अनुशासन का पालन कर आप कर सकते हैं। 




वहीं, दूसरी तरफ ललन सिंह ने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरे बिहार में एक्सपोज्ड हो चुकी है। इस पार्टी ने बिहार में आरक्षण खत्म कराने की साज़िश की है। बीजेपी कहती है कि बिहार के अतिपिछड़े वर्ग के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं। लेकिन इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। अतिपिछड़े वर्ग के लोगों की पहचान नीतीश कुमार हैं। नीतीश कुमार ने इस वर्ग के लोगों को समाज के मुख्य धरा में लाने का काम किया है।