पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात
18-Jan-2024 08:04 AM
By First Bihar
AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले में भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह के कार्यक्रम भारी बवाल हो गया। भोजपुरी एक्ट्रेस दाउदनगर के एक निजी प्रतिष्ठान के उद्घाटन में शामिल होने आई थीं। अक्षरा के कार्यक्रम से बाहर निकलते ही हंगामा हो गया। इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इसके साथ ही लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी की पहचान कन्हैया कुमार के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद के दाउदनगर में एक निजी प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने के लिए अक्षरा पहुंचीं। उद्घाटन करने के बाद वह बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान अक्षरा को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ मौजूद थी। पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। इस दौरान यहां धक्का-मुक्की होने लगी और फिर भीड़ में शामिल लोगों पर हल्का बल प्रयोग किया गया। इसी बीच लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस बल पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से एक पुलिसकर्मी कन्हैया कुमार को चोट आई है।
उधर, पुलिस ने किसी तरह भीड़ को खदेड़ दिया। यहां मौजूद कुछ स्थानीय नेताओं ने भी बीच बचाव किया और भीड़ को वहां से हटाया। इसके बाद अक्षरा सिंह पुलिस बलों की मौजूदगी में गाड़ी में सवार होकर निकल गई।
इस घटना को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए औरंगाबाद पुलिस लाइन से 40 पुलिस कर्मियों को बुलाया गया था। सभी लोगों को यहां तैनात किया गया था। इस पथराव में एक पुलिसकर्मी को हल्की चोट आई है वहीं दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।