अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
05-Nov-2020 12:28 PM
By Ranjan Singh
PATNA : बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव आखिरी दिन चुनाव प्रचार के लिए निकले हैं. तेज प्रताप यादव आज महुआ में जनसभा क संबोधित करेंगे.
बता दें कि तेज प्रताप यादव आज बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनाव प्रचार करने निकले हैं. इससे पहले वह सिर्फ अपने इलाके हसनपुर विधानसभा में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे और लोगों से वोट देने की अपील कर रहे थे. महुआ जाने से पहले तेज प्रताप यादव ने पटना एयरपोर्ट पर कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है और बिहार में विकास की गंगा बहेगी. जिस तरीके से प्रथम चरण और दूसरे चरण में वोटिंग हुई है वैसा ही तीसरे चरण में भी महागठबंधन के पक्ष में बंपर वोटिंग होगी.
बता दें कि महुआ विधानसभा महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी डॉ. मुकेश रौशन बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर मैदान में हैं. डॉक्टर मुकेश तेज प्रताप यादव के बेहद खास माने जाते हैं. महुआ विधानसभा इलाके से तेजप्रताप यादव अभी विधायक हैं पर इस बार तेज प्रताप यादव हसनपुर विधानसभा इलाके से चुनाव लड़ रहे हैं.