“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा
21-May-2024 03:00 PM
By First Bihar
DESK : बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है, जहां पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुनावी रैली में भगदड़ मच गई है। बेकाबू भीड़ ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और लोग मंच तक जा पहुंचे। जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। आजमगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई।
दरअसल, अखिलेश यादव लालगंज लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। जैसे ही अखिलेश यादव मंच पर पहुंचे, भीड़ ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और मंच तक जा पहुंची। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस सपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ती नजर आ रही है।
इससे पहले प्रयागराज के फूलपुर में भी राहुल गांधी और अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा में भगदड़ मच गई थी। बिगड़ते हालात को देख राहुल गांधी और अखिलेश यादव को रैली को बिना संबोधित किए ही वापस लौटना पड़ा था। इससे पहले संतकबीरनगर में भी कुछ इसी तरह की स्थिति उत्पन्न हो गई थी और समर्थकों ने सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया था।