ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

अखिलेश यादव और आजम खां ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, अब करेंगे ये काम

अखिलेश यादव और आजम खां ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, अब करेंगे ये काम

22-Mar-2022 03:10 PM

DESK : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया है. पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद मंगलवार को सपा मुखिया ने लोकसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा देने का फैसला ले लिया. अखिलेश यादव पहली बार यूपी विधानसभा चुनाव में करहल सीट से किस्मत आजमाई थी. अब उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर विधानसभा में विपक्ष की भूमिका निभाने का फैसला किया है.


बता दें कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. अखिलेश यादव के साथ ही आजम खां ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, वह रामपुर सदर सीट से विधायक रहेंगे. माना जा रहा है कि अब वह अपना पूरा ध्यान एमएलसी चुनाव पर लगाने वाले हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि एमएलसी चुनाव बड़ी चुनौती है.


मंगलवार की दोपहर अखिलेश यादव ने लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला से मिलकर उन्‍हें अपना इस्‍तीफा सौंपा है.  उनके साथ पार्टी नेता रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे. अखिलेश के खिलाफ बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्री एसपी बघेल को करहल सीट पर चुनाव मैदान में उतारा था. उन्हें 80 हजार 692 वोट मिले थे. करहल सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है. 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव आजमगढ़ सीट से सांसद चुने गए थे. 


बता दें कि कल अखिलेश ने आजमगढ़ के विधायकों और पार्टी नेताओं से बातचीत की थी. इसके पहले वह करहल विधानसभा क्षेत्र में भी गए थे. वहां के नेताओं ने अखिलेश से विधायकी न छोड़ने का अनुरोध किया था. तब अखिलेश ने कहा था कि इस बारे में पार्टी फैसला लेगी. और आज उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया.