Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
23-Oct-2023 12:21 PM
By First Bihar
PATNA: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में छिड़े घमासान के बीच बीजेपी ने तंज किया है। बीजेपी सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि I.N.D.I.A में शामिल समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव बहुत जल्दी कांग्रेस को समझ गए, बहुत जल्द लालू और नीतीश भी कांग्रेस को अच्छी तरह से समझ जाएंगे।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच टकराव पर नित्यानंद राय ने कहा कि अखिलेश यादव कांग्रेस को जल्द ही समझ गए। हमलोग तो पहले से ही उस पार्टी को अच्छी तरह से जानते हैं। भारत के विभाजन का कारण गरीबी और नफरत था। कांग्रेस को कभी भी शांति, एकता, संप्रभुता, समृद्धि और लोगों के कल्याण की चिंता नहीं थी। कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद लालू और नीतीश को भी पता चल जाएगा कि कांग्रेस है क्या? उन्होंने कहा कि पूरा देश कांग्रेस को अच्ची तरह से समझ गया है, बस यही लोग देर से समझ रहे हैं।बता दें कि किमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आईएनडीआईए गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया है।