ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / 3 मई के बाद भी बढ़ सकता है लॉकडाउन, क्या कई सीएम के...

3 मई के बाद भी बढ़ सकता है लॉकडाउन, क्या कई सीएम के सुझाव को मानेंगे PM मोदी

27-Apr-2020 12:19 PM

DELHI: पीएम नरेंद्र मोदी की कई राज्यों के सीएम के साथ हो रही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग खत्म हो गई है. बताया जा रहा है कि इस दौरान कई राज्यों के सीएम ने तीन मई के बाद भी लॉकडाउन कुछ दिनों के लिए बढ़ाने का सुझाव दिया है. अब देखना है कि पीएम मोदी क्या सीएम के दिए गए सुझाव को वह मानेंगे. 

news image

लॉकडाउन का मिला फायदा

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्यों द्वारा किए जा रहे सामूहिक प्रयासों का असर दिख रहा है. लॉकडाउन का प्रभाव पड़ा है और हमें इसका फायदा मिल रहा है. पूरी दुनिया में लॉकडाउन सबसे ज़्यादा कारगर रहा है और भारत दूसरे देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है. लॉकडाउन के कारण ही कोरोना को काफी हद तक कंट्रोल किया गया.



इससे पहले के सुझाव पर बढ़ा था लॉकडाउन

इससे पहले जब पीएम मोदी ने सभी राज्यों के सीएम के साथ बात की थी तो सभी ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की थी. जिसके बाद 14 मार्च के बाद लॉकडाउन को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया. अब देखना है कि इस बार के सुझाव को पीएम मोदी किस तरह से लेते हैं. अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए केंद्र सरकार 20 और 25 अप्रैल को दो बार लॉकडाउन में छूट दे चुकी है, लेकिन कहां-कहां दुकानें खोली जाएं और आर्थिक गतिविधियां शुरू की जाएं इसका फैसला राज्यों के जिम्मे दे दिया है.