पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?
07-Dec-2022 10:56 AM
BHAGALPUR : बिहार में अपराधी बेखौफ होकर अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कोई आपराधिक घटनाएं निकल कर सामने नहीं आती हो। वहीं, राज्य में बढ़ते हुए अपराध ग्राफ पुलिस महकमे के लिए भी चिंता का सबब बन गया है। जिसके बाद इसके रोकथाम को लेकर तरह - तरह के तरकीब भी लगाई जा रही है। लेकिन, इसके बाबजूद अपराधी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में अब बिहार के भागलपुर में कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा पिट - पीटकर एक किसान युवक की हत्या कर दी गई है।
दरअसल, भागलपुर जिले अकबरनगर थाना क्षेत्र के नयी मोतीचक दियारा में अज्ञात अपराधियों द्वारा एक किसान युवक की पिट - पीटकर हत्या कर दी गई है। मृत किसान का नाम अनुज कुमार उम्र 20 वर्ष बताया जा रहा है। इसके पिता का नाम खन्ना मंडल है और इसका घर नयी मोती चक बताया जा रहा है। किसान के मौत की मुख्य वजह क्या थी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि, किसान अनुज कुमार नयी मोतीचक दियरा में अपनी खेती बारी का रखवाली करता था। लेकिन, हर रोज शाम 7 बजे घर वापस खाना कहने को आता था। लेकिन जान वो घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान परिजनों द्वारा देखा गया कि,अज्ञात अपराधियों द्वारा बांस से पिट- पिटकर किसान अनुज कुमार की हत्या कर दी गई है।
इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया,इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। पुलिस द्वारा यह मालूम किया जा रहा है कि घटना का मुख्य वजह क्या था, आखिकार अपराधियों का क्या मकसद था और इसके पीछे किन लोगों का हाथ है। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।