ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बगावत पर उतरी आजसू, भाजपा के खिलाफ उतारा कैंडिडेट, BJP नेता राधाकृष्ण किशोर...

बगावत पर उतरी आजसू, भाजपा के खिलाफ उतारा कैंडिडेट, BJP नेता राधाकृष्ण किशोर ने ली AJSU की सदस्यता

12-Nov-2019 03:32 PM

RANCHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है झारखंड चुनाव को लेकर जहां एनडीए को करारा झटका लगा है. एनडीए के घटक दल आजसू ने गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने का मूड बनाया है. आजसू एनडीए में बगावत पर उतर आई है. कई सीटों पर आजसू ने एनडीए उम्मीदवारों के खिलाफ में अपने कैंडिडेट उतारा है. उधर, दूसरी ओर पार्टी से नाराज भाजपा नेताओं को भी आजसू अपने खेमे में शामिल कर रही है. आज भाजपा नेता राधाकृष्ण किशोर ने आजसू की सदस्यता ली. 


भाजपा को 24 घंटे का अल्टीमेटम
आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा के साथ सीटों पर हमारी बातचीत हो रही है. हालांकि भाजपा में पहले अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की. जिसके बाद हमने  भी अपने कैंडिडेट्स उतारे. उन्होंने ज्यादा कुछ बोलने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने बताया कि अभी 24 घंटे का समय बाकी है. अब फैसला भाजपा को करना है. 


बागी तेवर अपना रहे भाजपा नेता
टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेता राधाकृष्ण किशोर ने आजसू की सदस्यता ली. उन्होंने आजसू को सिद्धांतों वाली पार्टी बताया. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोग मुझसे यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर भाजपा ने मुझे टिकट क्यों नहीं दिया. भाजपा ने कई विधायकों का टिकट काटा है. पार्टी के इस रवैये से नाराज नेता बागी तेवर सामने आ रहे हैं.