पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
03-Jun-2023 12:56 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार कांग्रेस से निकलकर सामने आ रही है। शनिवार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. शकील अहमद खान को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।
दरअसल, साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियों तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल पार्टी और संगठन को मजबूत करने के मिशन में जुट गए हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से कांग्रेस में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। पहले बिहार कांग्रेस की कमान अखिलेश प्रसाद सिंह को सौंपी गई और अब विधायक दल के नेता अजीत शर्मा की छुट्टी करते हुए शकील अहमद खान को विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया है।
बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद से ही अखिलेश प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कैबिनेट विस्तार की मांग कर रहे थे और संख्या के हिसाब से दो और मंत्री पद की मांग कर रहे थे। इसको लेकर पिछले दिनों महागठबंधन में खूब घमासान भी हुआ था। ऐसी चर्चा थी कि अजीत शर्मा को नीतीश सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। अब जब अजीत शर्मा की विधायक दल के नेता से छुट्टी हो गई है और उनकी जगह शकील अहमद खान को विधायक दल का नेता चुना गया है, ऐसे में कहा जा रहा है कि उन्हें नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है।