अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Nov-2020 09:25 PM
PATNA: कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा साफ है. 19 विधायक और एमएलसी जो चुनकर आए है वह विधानसभा में मजबूती के साथ बिहार की जनता की आवाज उठाएंगे. जो चुनाव में बीजेपी ने 19 लाख रोजगार देने का वादा किया है उसका हमलोग नौकरी कब देंगे इसका जवाब मांगेंगे.
बिहार के युवाओं को चाहिए रोजगार
अजीत शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को हाथ को मजबूत करेंगे. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने चुनाव में 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था. इस पर बीजेपी ने 19 लाख नौकरी देने की बात कही. हमलोग इंतजार कर रहे हैं. नीतीश कुमार कह चुके हैं कि इतनी नौकरी कैसे दी जाएगी. एनडीए की सरकार बनी है तो हमलोग तो सवाल उठाएंगे. क्योंकि बिहार के युवाओं को रोजगार चाहिए.
होटल चाणक्या में बैठक
कांग्रेस विधायक दल की बैठक पटना के होटल चाणक्य में हुई. विधायक दल के नेता अजीत शर्मा इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस की रणनीति क्या होगी. इस बात को लेकर चर्चा हुई. कांग्रेस हालिया विधानसभा चुनाव में 19 सीटों पर जीत हासिल कर पाने में सफल रही है. हालांकि पिछली बार की तुलना में इस बार विधानसभा के अंदर कांग्रेस विधायकों की संख्या कम होगी, लेकिन मजबूत विपक्ष के साथ एकजुटता दिखाते पर फोकस किया गया है. अजीत शर्मा ने कहा कि विधानसभा में मौजूदा विपक्ष संख्या बल के लिहाज से बेहद मजबूत स्थिति में है. हम जनता की समस्याओं को ना केवल सदन के अंदर उठाएंगे बल्कि सरकार की गलत नीतियों का विरोध भी करेंगे. अजीत शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को बिहार की जनता ने जो जिम्मेदारी दी है. हम उसका पूरी तरह से निर्वहन करेंगे और विधानसभा के अंदर हमारी भूमिका सकारात्मक रहेगी.