दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
26-Nov-2019 02:38 PM
MUMBAI: महाराष्ट्र में चल रहा सियासी खेल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. कल विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले महाराष्ट्र की सियासत से बड़ी ख़बर सामने आ रही है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
वही महाराष्ट्र के मसले पर दिल्ली में बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग हो रही है. पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह इस मुद्दे पर बैठक कर रहे हैं. इस हाई लेवल मीटिंग में जे पी नड्डा समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं. वहीं आज शाम साढ़े तीन बजे देवेंद्र फडणवीस प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं, जिसमें वो कुछ बड़ा एलान कर सकते हैं. ऐसी खबरें हैं कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं.
इससे पहले महाराष्ट्र के सियासी 'महाभारत' पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला दिया. कोर्ट ने कहा है कि कल यानि 27 नवंबर को महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट होगा. कल शाम 5 बजे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा जिसका लाइव टेलीकास्ट होगा. सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार को कल शाम पांच बजे तक बहुमत साबित करना होगा. महाराष्ट्र में सीक्रेट बैलेट से फ्लोर टेस्ट नहीं होगा. फ्लोर टेस्ट और विधानसभा की कार्यवाही का लाइव प्रसारण होगा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि गोपनीय मतदान नहीं होगा.