दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
25-Dec-2019 07:57 AM
MUMBAI: 30 दिसंबर को महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे कैबिनेट का पहला विस्तार होगा. सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट विस्तार के दौरान एनसीपी के अजित पवार को उद्धव सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक एनसीपी के अजित पवार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में चले सियासी खींचतान के बीच अजित पवार इससे पहले भी महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. लेकिन पिछली बार डिप्टी सीएम के रूप में उनका कार्यकाल कुछ वक्त के लिए ही था. महाराष्ट्र चुनाव का रिजल्ट आने के बाद उन्होंने देवेंद्र फडणवीस से हाथ मिला लिया था. लेकिन तब एक दिन बाद ही अजित पवार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. जिसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने भी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.
उद्धव ठाकरे सरकार में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस में विभागों का बंटवारा पहले ही हो चुका है. कांग्रेस को राजस्व, ऊर्जा, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, वस्त्र, महिला एवं बाल कल्याण विभाग मिला है तो वहीं शिवसेना को गृह, शहरी विकास मंत्रालय मिले हैं. तो महाराष्ट्र सरकार में एनसीपी को वित्त, आवास, लोक स्वास्थ्य, सहकारी मंत्रालय मिले हैं. लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि एनसीपी के अजित पवार को उद्धव कैबिनेट में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.