पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
26-Mar-2023 05:24 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली। जहां एक लड़की की शादी 15 मार्च को हुई थी। शादी के 4 दिन बाद प्रेमिका ससुराल को छोड़कर अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी। फिर दोनों शादी की जिद करने लगे। कहने लगे की दोनों एक दूसरे के बगैर नहीं रह सकते। परिजनों के बीच दोनों ने अपनी बात रखी।
जिसके बाद आपसी सहमति से दोनों की मंदिर में शादी करवा दी गयी। वही पंचायत में एक और फैसले पर हामी भर दी। लड़की अपनी छोटी बहन की शादी अपने पहले पति से करवाना चाहती थी और यही हुआ भी।
दरअसल मामला मधवापुर प्रखंड का है जहां एक नवविवाहिता विभा कुमार शादी के चार दिन बाद ही अपने ससुराल से भाग गयी और अपने प्रेमी कमलेश साह के घर पहुंच गयी। दोनों कहने लगे कि वे एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। जिसके बाद पंचायत हुआ और दोनों की मंदिर में शादी रचाई गयी।
इस अंतरजातीय विवाह में समाज ने अहम भूमिका निभाई। शादी के बाद दोनों वर-वधू को लोगों ने आशीर्वाद देकर विदा किया। इधर विभा ने अपनी छोटी बहन की शादी अपने पहले पति से करवा दी। इस शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। दोनों बहनों को अपने-अपने ससुराल विदा किया गया।