दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
24-Nov-2023 06:09 PM
By First Bihar
BANKA: बांका में एक प्रेमी को रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने जाना काफी महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी युगल को रंगेहाथ धर दबोचा और बिना बैंड बाजा, बाराती के दोनों की शादी करा दी। गांव के सैकड़ों लोग इस शादी के गवाह बने। घटना नगर थाना क्षेत्र के थाना के चनवाडीह की है।
जानकारी के मुताबिक, कारीझांक निवासी सिंटू कुमार का चनवाडीह गांव निवासी सोनी कुमारी के साथ पिछले कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा तो मुलाकातें भी होने लगी। सिंटू लोगों की नजर बचाकर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंच जाता था।
बीते गुरुवार को भी सिंटू अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए रात के अंधेरे में पहुंचा था, तभी इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। फिर क्या था ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा। इसके बाद पूरा गांव मौके पर जमा हो गया। गांव में पंचायती हुई और दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गया। अगले ही दिन दोनों की बिना बैंड बाजा बाराती के शादी करा दी गई।