Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
20-Oct-2023 09:42 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक देवर से शादी रचाने के लिए दो भाभी आपस में भिड़ गईं। बीच सड़क पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर मौजूद रही। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला हिलसा अधिवक्ता संघ कैंपस का है।
दरअसल, पूरा मामला मलामा गांव का है। यहां रहने वाले महेंद्र पासवान के तीन बेटे सुबोध कुमार, मैनेजर पासवान और हिरेन्द्र पासवान हैं। बड़े बेटे सुबोध कुमार और मंझले बेटे मैनेजर पासवान की शादी हो चुकी है जबकि तीसरे बेटे हिरेंद्र पासवान की अभी शादी नहीं हुई है। मैनेजर पासवान की तीन माह पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। उसकी विधवा पत्नी हेमंती देवी हिरेंद्र पासवान से शादी करने के लिए हिलसा के अधिवक्ता संघ कैंपस में पहुंची थी।
उधर, बड़े बेटे की पत्नी मालो देवी भी छोटे देवर से शादी रचाना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों आपस में भिड़ गई। छोटे देवर से शादी करने के लिए दो-दो भाभियों के आपस में भिड़ जाने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों लोगों के सामने दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सभी को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए शिव मंदिर में मंझले भाई की विधवा पत्नी हेमंती देवी से देवर हिरेंद्र पासवान की शादी करा दी।