ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान

Home / news / आइसोलेशन से नाराज सास ने जबरन बहू को गले लगाया, बहू भी हो...

आइसोलेशन से नाराज सास ने जबरन बहू को गले लगाया, बहू भी हो गयी कोरोना पॉजिटिव

03-Jun-2021 02:50 PM

DESK: कोरोना से संक्रमित होने के बाद एक महिला काफी परेशान थी। महिला ने ऐसा कदम उठाया जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएगे। कोरोना पॉजिटिव महिला को जब संक्रमित होने की जानकारी मिली तब गुस्सा में आकर उसने अपने बहू को जबरन गले लगा लिया और उसे भी संक्रमित कर दिया। महिला को इस बात का मलाल था कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उससे मिलना जुलना लोगों ने बंद कर दिया था।


महिला को अकेले एक रूम में बंद कर आइसोलेट कर दिया गया था। परिवार के लोगों ने ऐसा इसलिए किया ताकि संक्रमण ना फैले। महिला इसी बात से नाराज थी की उससे परिवार के लोगों ने मिलना जुलना बंद कर दिया था। घर के बच्चों को भी उनसे दूर रखा गया। महिला इतनी नाराज थी कि उसने अपनी बहू को जबरन गले लगा लिया और उसे भी कोरोना संक्रमित कर दिया। बहू के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद बहू अपनी बहन के घर चली गयी। 


बहू ने बताया कि उसकी सास को इस बात से परेशानी थी कि कोरोना पॉजिटव आने के बाद परिवार ने उससे दूरी बना ली थी। उनकी सास यह कहते हुए उसे गले लगाया कि तुझे भी कोरोना संक्रमित होना चाहिए। आइसोलेशन से परेशान होकर उनकी सास ने यह कदम उठाया। सास का कहना था कि क्या मेरे मरने के बाद तुम लोग खुसी से रहना चाहती हो? यह कहकर उनकी सास ने जबरन गले लगा लिया। जिससे बहू भी कोरोना संक्रमित हो गयी। मामला तेलंगाना के सोमरीपेटा गांव का है। 


सुखी घर-परिवार का आधार है मधुर रिश्ते पर कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिनका नाम लेते ही मन में एक अजीब सा एहसास आने लगता है। ऐसा ही एक रिश्ता है सास-बहू का रिश्ता। बहुत कम परिवार होते हैं जहां सास-बहू के बीच के रिश्ते अच्छे और मधुर होते हैं। पर यदि सच्चे मन से कोशिश की जाये और कुछ छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखा जाये तो इस रिश्ते को भी मधुर बनाया जा सकता है।