ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / ऐसा क्या हुआ कि गोवा की गायें खाने लगी मछली और मुर्गा,...

ऐसा क्या हुआ कि गोवा की गायें खाने लगी मछली और मुर्गा, सरकार भी है हैरान

23-Oct-2019 12:45 PM

जैसा की हम सब जानते है और हमें बचपन से पढ़ाया भी गया कि गाय एक शाकाहारी जानवर है. वो घास-भूसा और अनाज खाती है. लेकिन हाल ही में गायों की खाने के आदत को लेकर किये गए एक जांच में जो रिजल्ट आया है उसे जानकार आप हैरान हो जाएंगे. दरअसल गायों को अब मांसाहारी खाना भी पसंद आने लगा है और वो मछली और चिकन भी खा रही हैं

गोवा में तक़रीबन 76 आवारा गायों के झुण्ड को लेकर उनके खाने-पीने को लेकर एक जांच किया गया था. जिसमें ये चौंका देने वाला खुलासा हुआ की अब इंसानों की तरह गाय भी भोजन की उपलब्धता के अनुसार अपने खाने के आदत में बदलाव करने लगी है. आपको बता दें गोवा के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल कैलंगुट से सभी 76 आवारा गायों को जांच के लिए चुना गया था.

दरअसल, गोवा के मंत्री माइकल लोबो ने कहा कि मांसाहारी भोजन आसानी से मिलने के कारण इन आवारा गायों ने खाने की नई आदत को विकसित कर लिया है .इतना ही नहीं जब इन आवारा गायों को गोवा के एक मान्यता प्राप्त गौशाला में रखा गया था. जिसके बाद उन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला. जब इन आवारा गायों को समान्य गायों की तरह शाकाहारी भोजन खाने को दिया गया तो सभी 76 आवारा गायों ने खाने से मना कर दिया. बाद में गौशाला के प्रबंधकों ने पाया कि ये सारे गाय मांस प्रेमी थीं.