NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
24-Apr-2024 07:25 AM
By First Bihar
PATNA : पटना एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले इंडिगो के विमान (संख्या 6ई-342) में अचानक खराबी आ गई और विमान के बाएं इंजन से ईंधन का रिसाव होने लगा। उड़ान से पहले एयरपोर्ट पर जांच के दौरान समय रहते इसका पता चल गया और इसका निदान कर लिया गया। वरना एक बड़ा विमान हादसा हो सकता था।
मिली जानकारी के मुताबिक़, विमान उड़ान भरने ही वाला था और यात्रियों की बोर्डिंग प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। लेकिन, विमान के इंजन से ईंधन के रिसाव का पता चल गया। एयरपोर्ट पर तैनात इंजीनियरों ने रिसाव को रोकने की कोशिश शुरू कर दी। लेकिन, देर रात तक इसे ठीक नहीं किया जा सका।
वहीं,यात्रियों को जैसे ही विमान में खराबी का पता चला, वे उग्र हो गए। यात्रियों ने टर्मिनल बिल्डिंग के भीतर जमकर हंगामा किया और दूसरे विमान से कोलकाता भेजने की मांग करने लगे। जिसके बाद सीआईएसएफ के जवानों की पहल पर और दूसरा विमान मंगाए जाने का भरोसा मिलने के बाद यात्री शांत हुए। फिलहाल इस विमान को पटना एयरपोर्ट पर ग्राउंडेड कर दिया गया है।
उधर, कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए विमानन कंपनी ने कोलकाता से दूसरा विमान मंगवाया। रात साढ़े ग्यारह बजे दूसरा विमान पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा। जिससे रात 12.17 बजे यात्री कोलकाता रवाना हों गए। पटना-कोलकाता विमान से कुल 181 यात्रियों को कोलकाता जाना था। कुल 181 यात्रियों में से आठ को कोलकाता पहुंचने के बाद बेंगलुरु जाना था। उन आठ यात्रियों को अहमदाबाद जा रहे इंडिगो के विमान से भेज दिया गया। अहमदाबाद से दूसरे विमान से उन्हें बेंगलुरु भेजा जाएगा। कुछ यात्री दिल्ली, मुंबई की फ्लाइट से भी रवाना किए गए। अंत में बचे 158 यात्रियों को कोलकाता से आए फेरी फ्लाइट से कोलकाता भेजा गया। इस वाकये की वजह से पटना एयपोर्ट पर घंटों अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
बताते चलें कि इससे पहले मंगलवार को भी पुणे से पटना आने वाले इंडिगो की विमान संख्या- 6ई 653 में भी उड़ान से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई थी। विमान को रनवे की ओर ले जाया जा रहा था तभी पायलट को तकनीकी खराबी का सिग्नल कॉकपिट में मिला। विमान को रनवे की ओर से पार्किंग में ले जाया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद विमान की तकनीकी खराबी दुरुस्त की गई। इस वजह से यह विमान भी दो घंटे की देरी से रात 9.14 बजे पटना पहुंच सका।