ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट पर रनवे से फिसला विमान, फ्लाइट के हुए दो...

लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट पर रनवे से फिसला विमान, फ्लाइट के हुए दो टुकड़े, मौके पर मची अफरा-तफरी

14-Sep-2023 07:23 PM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर मुंबई से आ रही है, जहां लैंडिंग के दौरान एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन अचानक रनवे से फिसल गया। इस हादसे के बाद विमान दो टुकड़ों में बंट गया। हादसे के वक्त विमान पर 6 यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में विमान पर सवार तीन लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मची रही।


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को विशाखापट्टनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला विमान मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के दौरान रनवे से फिसल गया। हादसे के वक्त भारी बारिश हो रही थी। जिसके कार विजिबिलिटी 700 मीटर ही थी। लैंडिंग के दौरान चार्टर्ड विमान रनवे से फिसलने के बाद दो हिस्सों में बंट गया। इसके बाद विमान में आग लग गई।


रनवे पर मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 9 सीटों वाले सुपर-लाइट बिजनेस जेट में सवार तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद काफी देर तक मुंबई एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मची रही। फिलहाल रनवे पर विमानों का संचालन सामान्य बताया जा रहा है।