ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ पकड़ा गया शख्स, CISF कर रही पूछताछ

एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ पकड़ा गया शख्स, CISF कर रही पूछताछ

07-Nov-2019 01:58 PM

RANCHI : बड़ी खहर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से आ रही है, जहां कारतूस के साथ यात्रा कर रहे एक यात्री को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए यात्री से CISF पूछताछ कर रही है. 

बताया जाता है कि चेकिंग के दौरान पलामू के रहने वाले अखिलेश सिंह को सीआइएसएफ ने कारतूस के पकड़ा है. इस यात्री के बैग से एक जिंदा कारतूस मिला है. जिसके बाद सीआइएसएफ की टीम पूछताछ कर रही है. 

पूछताछ में अखिलेश ने बताया कि उसके पास लाइसेंसी हथियार है और उसी का कारतूस गलती से बैग में छूट गया है. हालांकि एयरपोर्ट पर वह हथियार का लाइसेंस नहीं दिखा पाये, जिसके बाज उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेंट एकता सिंह ने बताया कि यदि अखिलेश सिंह लाइसेंस नहीं दिखा पाये, तो उन्हें एयरपोर्ट थाना के हवाले कर दिया जायेगा और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.