Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
25-Aug-2021 10:03 PM
DESK: राजस्थान के बाड़मेर में बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे प्रशिक्षण उड़ान के दौरान भारतीय वायुसेना का मिग 21 बायसन फाइटर जेट क्रैश हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। मिग 21 फाइटर जेट के क्रैश होने से वहां स्थित कुछ झोपड़ियों में आग लग गई।
नागाणा थाना क्षेत्र के भूरटिया गांव के पास हुए इस हादसें में प्लेन पूरी तरह जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि पायलट सुरक्षित है। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन व वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मिग 21 बायसन अपने रुटीन प्रशिक्षण उड़ान पर था।विमान क्रैश होने से पहले ही पायलट बाहर निकल गया था। इस घटना के बाद एयरफोर्स ने इन्क्वायरी के लिए टीम बना दी है।
वहीं स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंची है। हादसे के दौरान कुछ झोपड़ों में आग भी लग गई है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसा शाम करीब 5:30 बजे हुआ। प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी।
एयरफोर्स की तरफ से बताया गया कि आज शाम करीब साढ़े पांच बजे पश्चिमी सेक्टर में प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरने वाले मिग-21 बाइसन विमान में टेक ऑफ के बाद तकनीकी खराबी आ गई। पायलट किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल गये। कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।