समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
13-Feb-2024 08:02 PM
By First Bihar
DESK: पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां वायुसेना का एक ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया है। पश्चिम मेदिनीपुर के कलाईकुंडा एयरबेस पर प्रशिक्षण के दौरान वायुसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर पासवर्ती डायसा इलाके में धान के खेत में जा गिरा।
विमान पर सवार दो पायलटों ने पैराशूट की मदद से विमान से कूदकर अपनी जान बचाई। विमान दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हादसे का शिकार हुआ। विमान के गिरने के बाद तेज आवाज हुई, जिससे इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही कलाईकुंडा एयरबेस से वायुसेना के अधिकारी हेलीकाप्टर के जरिए मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गनीमत की बात रही कि विमान पर सवार दोनों पायलटों की जान बच गई। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए 'कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी' का गठन किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह विमान साल 2008 में भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हुआ था। ब्रिटिश कंपनी बीएई सिस्टम्स ने साल 2007 से 2008 के बीच 24 ट्रेनर विमान भारत को सौंपे थे।