ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी

एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश, पायलट ने कूदकर बचाई जान

08-May-2020 01:42 PM

DELHI : बड़ी खबर पंजाब के आदमपुर से है, जहां इंडियन एयरफोर्स का एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया है. हालांकि इस हादसे में पायलट की जान बाल-बाल बच गई है. ऐन वक्त पर पायलट ने कूदकर अपनी जान बचाई. 

खबर के मुताबिक इंडियन एयरफोर्स का मिग-29एक ट्रेनिंग मिशन पर था.  एयरक्राफ्ट ने जालंधर के एयरबेस से उड़ान भरी और  पंजाब के होशियारपुर जिले के पास क्रैश हो गया. 

जानकारी के अनुसार एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और पायलट विमान को नियंत्रित नहीं कर पा रहा था, जिसके बाद पायलट ने विमान से छलांग लगा दी  और विमान क्रैश कर गया. प्लेन जहां क्रैश हुआ वहां खाली खेत था, इसलिए किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. विमान क्रैश होने की जानकारी मिलते ही स्पेशलिस्ट की टीम वहां पहुंची. वहीं एयफोर्स ने मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.