जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
03-Apr-2020 10:33 PM
DELHI : 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने के बावजूद एयर इंडिया में अपने सभी इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट को 30 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला किया है। एयर इंडिया ने 30 अप्रैल तक सभी तरह की फ्लाइट की टिकट बुकिंग बंद कर दी है। हालांकि यह साफ नहीं किया गया है कि एयर इंडिया ने यह फैसला क्यों लिया है।
एयर इंडिया ने 30 अप्रैल तक टिकट की बुकिंग बंद करने के फैसले के साथ केवल इतनी जानकारी साझा की है कि अब फ्लाइट बुकिंग को लेकर 14 अप्रैल के बाद फैसला लिया जाएगा।
हालांकि दूसरी एयरलाइंस कंपनियां 15 अप्रैल से अपने विमानों के लिए बुकिंग ले रही हैं। लॉकडाउन के बाद एयरलाइंस कंपनियों के टिकट की कीमतें आसमान छूती नजर आ रही हैं। लॉकडाउन में जो लोग अब तक अन्य जगहों पर फंसे हुए हैं वह जल्द से जल्द अपने घर पहुंचना चाहते हैं लिहाजा यह माना जा रहा है कि फ्लाइट से लेकर रेलवे तक में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी।