ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी

एयर इंडिया तक पहुंचा कोरोना वायरस, चीन जाने वाले 5 पायलट निकले पॉजिटिव

10-May-2020 12:49 PM

DESK: कोरोना वायरस का संक्रमण एयर इंडिया तक पहुंच गया है. चीन से लौटे 5 पायलट कोरोना पॉजिटिव निकले है. सभी पायलट मुंबई में है. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. 

कार्गो विमान लेकर गए थे चीन

 बताया जा रहा है कि पांचों पायलट कुछ दिन पहले ही कार्गो विमान लेकर तीन गए थे, वहां से लौटने के बाद 72 घंटे के अंदर सभी की जांच कराई गई. इस दौरान जांच के दौरान पांच पायलट कोरोना पॉजिटिव निकल गए. पायलटों के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वॉरेंटान कर दिया गया है. 


वंदे भारत मिशन पर पड़ेगा असर

एयर इंडिया विदेशों में फंसे भारत के लोगों को लाने के लिए वंदेभारत मिशन चलाया जा रहा है. ऐसे में एयर इंडिया के पायलटों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद इसका असर पड़ सकता है. फिलहाल ये पाइलट कोरोना संकट के बीच दवा और जरूरी समान कार्गो विमान से देश के कई जगहों पर पहुंचा रहे हैं. दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए भारत खाड़ी देशों से 27 उड़ानें, संयुक्त अरब अमीरात से 11, पड़ोसी देश बांग्लादेश से 7, दक्षिण-पूर्व एशिया से 14, अमेरिका के 4 हवाई अड्डों से 7 उड़ानें और लंदन से 7 उड़ानें भारत के लिए रवाना होने वाली हैं.