खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
23-Jan-2021 05:22 PM
RANCHI: चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद रिम्स में भर्ती हैं, लेकिन उनकी तबीयत और खराब हो गई है. मेडिकल बोर्ड ने दिल्ली एम्स में इलाज कराने का फैसला लिया है. जिसकी अनुमति जेल प्रशासन ने भी दे दी है. लालू यादव एयर एंबुलेंस से दिल्ली इलाज के लिए रवाना हो चुके हैं. लालू के साथ में उनकी बड़ी बेटी मिसा भारती, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव मौजूद हैं. इनके साथ इलाज करने वाले डॉक्टर भी साथ में जा रहे हैं. एम्स में लालू के भर्ती होने के बाद वह वापस लौट जाएंगे.
आपको बता दें कि जेल प्रशासन ने दिल्ली एम्स में एक माह रहकर लालू को इलाज कराने की अनुमति दे दी है. लालू प्रसाद का इलाज कर रहे रिम्स के डॉक्टरों ने दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से संपर्क किया है. इलाज के बारे में कई बातें की है.
मेडिकल बोर्ड की हुई बैठक
लालू प्रसाद को दिल्ली भेजने से पहले रिम्स में मेडिकल बोर्ड का बैठक हो रही थी. इस बैठक में आठ विभागों के डॉक्टर शामिल थे. उनके फैसले के बाद ही दिल्ली एम्स भेजने का निर्णय लिया गया. मेडिकल बोर्ड अपनी रिपोर्ट जेल प्रशासन को दे दिया है. जिसके बाद जेल प्रशासन दिल्ली भेजने का फैसला किया.
लालू की तबीयत खराब
रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद की तबीयत दो दिन पहले अचानक खराब हो गई थी. जिसके बाद डॉक्टरों ने इलाज किया. उनको सांस लेने में परेशानी हो रही है. डॉक्टर ने कोरोना का टेस्ट भी कराया. रिपोर्ट निगेटिव आई है. लालू प्रसाद 15 बीमारी से पीड़ित है. उनकी फेफड़े में पानी भर गया है. जिससे सांस देने में उनको परेशानी हो रही है.
पूरा परिवार पहुंचा था रांची
लालू प्रसाद की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती कल सबसे पहले रांची पहुंची. उसके बाद कल शाम को राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव रांची पहुंचे हैं. कल रात मुलाकात हुई थी. जिसके बाद फिर मिलने के लिए तीनों पहुंचे हुए हैं. लालू प्रसाद की तबीयत को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी लगातार डॉक्टरों से अपडेट ले रहे हैं.