ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनने से बौखलाई कांग्रेस, अहमद पटेल ने कहा-...

महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनने से बौखलाई कांग्रेस, अहमद पटेल ने कहा- लोकतंत्र की उड़ाई गई धज्जियां, काली स्याही से लिखा जाएगा आज का दिन

23-Nov-2019 02:07 PM

DELHI: महाराष्ट्र में लंबे चले सियासी ड्रामे का अंत किसी फिल्म के क्लाइमेक्स से कम नहीं था. एनसीपी, कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने का सपना देख रही शिवसेना को उस वक्त झटका लगा जब इस सियासी खेल में बीजेपी ने बाजी मार ली और शिवसेना बस देखती ही रह गई. देवेंद्र फडणवीस ने सीएम और अजीत पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है. 


महाराष्ट्र में कमल खिलने के बाद कांग्रेस बौखला गई है. शिवसेना और शरद पवार के बाद कांग्रेस ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला किया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि ना बैंड, ना बाजा, ना बारात और सीएम और डिप्टी सीएम ने शपथ ले ली. अहमद पटेल ने कहा कि आज लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गई है, आज का दिन इतिहास में काली स्याही से लिखा जाएगा.


उन्होंने कहा कि बिना किसी जांच के शपथ दिलाई गई है. कहीं ना कहीं कुछ गड़बड़ है. एनसीपी के कुछ लोगों ने लिस्ट दी, जिसके वजह से ये घटना घटी है. अहमद पटेल ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए तीनों दल साथ आए थे. हम तीन आज भी एकजुट हैं. कांग्रेस के सभी विधायक एक साथ हैं. हमारी तरफ से कोई देरी नहीं की गई है. कांग्रेस पर देरी करने का जो आरोप लगाया जा रहा है वो निराधार है. अहमद पटेल ने कहा हां, कुछ मुद्दों पर सहमति में वक्त लगा है.