ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / अहमदाबाद में बड़ा हादसा: जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान गिरी बालकनी, एक की मौत,...

अहमदाबाद में बड़ा हादसा: जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान गिरी बालकनी, एक की मौत, 38 घायल

20-Jun-2023 10:11 PM

By First Bihar

DESK: अहमदाबाद से बड़ी खबर आ रही है जहां भगवान जन्नाथ रथयात्रा के दौरान एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल की बालकनी अचानक गिर गया। बालकनी पर कई लोग खड़े थे और रथयात्रा देख रहे थे। बालकनी पर दबाव बढ़ने से अचानक सभी नीचे गिर गये। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 3 बच्चों समेत 38 लोग बुरी तरह से घायल हो गये। 


घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना अहमदाबाद के दरियापुर काडियानाका की है। जहां जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से आज रथयात्रा निकली थी जो शाम में दरियापुर पहुंची थी। रथयात्रा को देखने के लिए कई लोग एक बालकनी पर खड़े थे जो अचानक भरभराकर नीचे गिर गया और यह हादसा हुआ। 


इसमें महानगर पालिका की लापरवाही सामने आई है। दरअसल जिस इमारत का बालकनी गिरा वो काफी जर्जर हो चुका है। इसकी जांच के बाबजूद किसी तरह का नोटिस जारी नहीं किया गया और यही कारण है कि जर्जर हालत में होने के कारण बिल्डिंग का बालकनी रथयात्रा के दौरान नीचे गिर गया। 


वही आगरा में भी रथयात्रा के दौरान भगदड़ मच गयी। इस दौरान महिलाओं और बच्चों समेत दो दर्जन लोग रथ के नीचे दब गये। कई लोगों को चोटे भी आई है। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। जबकि हजारीबाग में रथयात्रा के दौरान वज्रपात से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गये हैं। सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है।  

news image

news image

news image

news image