ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना

Home / news / कर्फ्यू बढ़ने की अफवाह पर खरीदारी करने की होड़, एक ही दिन में...

कर्फ्यू बढ़ने की अफवाह पर खरीदारी करने की होड़, एक ही दिन में लोगों ने 10 करोड़ का किराना सामान खरीदा

21-Nov-2020 04:36 PM

DESK: गुजरात में कोरोना का कहर जारी है. इसको लेकर अहमदाबाद में 20 नवंबर से नाइट कर्फ्यू लग रहा है. इस बीच लोगों में अफवाह उड़ी है कि आगे कर्फ्यू और बढ़ाया जा सकता है. इसको लेकर राशन और सब्जी खरीदने की लोगों में होड़ मची हुई है. 

एक दिन में 10 करोड़ का राशन बिका

खरीदारी की होड़ इस कदर मची है कि एक ही दिन में 10 करोड़ रुपए का लोगों ने राशन खरीद लिया है. रोज अहमदाबाद में 16 लाख लीटर दूख बिकता है, लेकिन डर से 2 लाख से अधिक लीटर लोगों ने दूध खरीदा है. सब्जी लेने के लिए भी लोगों की होड़ मची हुई है. रोजाना के अपेक्षा सभी सामनों की अधिक बिक्री हो रही है. जिसके कारण कई सामना दोगुने रेट पर बेचा जा रहा है.

रात 9 बजे से लग रहा कर्फ्यू

20 नवंबर से अहमदाबाद में कर्फ्यू  रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे लग रहा है. यहां पर लगातार कोरोना के मरीज मिल है. जिसके बाद सरकार ने कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोरोना मरीजों की तेजी से जांच होगी. सिर्फ अहमदाबाद शहर में 900 मोबाइल मेडिकल वैन, 550 संजीवनी रथ, और 150 धनवंतरि रथ के जरिए लोगों को जांच की जाएगी. 200 जगहों पर कैंप लगाकर फ्री में कोरोना टेस्ट किया जाएगा.