सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
17-Jun-2022 03:25 PM
PATNA: केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम को लेकर लगातार तीसरे दिन भी छात्रों का उपद्रव जारी है। स्कीम को वापस लेने की मांग को लेकर बिहार समेत कई राज्यों में छात्र पिछले ती दिन से हंगामा कर रहे हैं।पूरे बिहार में जारी उपद्रव पर बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि अग्निपथ स्कीम को लेकर छात्रों में भ्रम फैलाया जा रहा है और कुछ लोग इसके जरिए हिंसा को भड़का रहे हैं।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो फैसला लिया है वह ऐतिहासिक है। सभी लोगों को इस स्कीम के पहलू को समझना होगा। इस योजना से देश की सेना को मजबूती मिलेगी। युवाओं का सपना होता है कि वे सेना में जाकर देश की सेवा करें। लेकिन इस योजना को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। कुछ लोग इस आंदोलन के जरिए नवजवानों को हिंसा के रास्ते पर जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अग्निपथ स्कीम के जरिए युवाओं को देश की सेवा करने के लिए चार साल का समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने वार मेमोरियल बनाया, वन रैंक वन पेंशन दिया। राज्य पुलिस बल में ऐसे युवाओं को मौका मिलेगा। रेजिमेंट में कोई परिवर्तन नहीं किया जा रहा हैं। सरकार ने इस स्कीम के लिए आयु सीमा को दो साल बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा इस योजना को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा हैं।