सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
19-Jun-2022 07:34 PM
PATNA: विपक्षी पार्टियों के भारत बंद और अग्निपथ स्कीम को लेकर चल रहे विरोध को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार स्थिगित रहेगा। कल जनता दरबार नहीं होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर महीने के तीन सोमवार को जनता दरबार लगाते हैं। जिसमें आम लोगों की समस्या को सुनते हैं और उसका निदान भी करते हैं। लेकिन लगातार हो रहे आंदोलन को लेकर इस महीने के तीसरे सोमवार को लगने वाले जनता दरबार को स्थगित किया गया है। केंद्र सरकार के अग्निपथ स्कीम के विरोध में विपक्ष के भारत बंद के ऐलान के बाद जनता दरबार को कल स्थगित किया गया है।
बता दें कि अग्निपथ स्कीम के विरोध में तमाम विपक्षी पार्टियों ने 20 जून को भारत बंद करने का ऐलान किया है और इस योजना को वापस लेने की मांग की है। विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि यह योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कई युवा तो फिजिकल और मेडिकल तक क्लियर कर चुके है लेकिन पहले की बहाली रद्द कर दी गयी है। विपक्षी दलों ने इस बंद को सफल बनाने की अपील लोगों से की है। लोगों को अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखने की बात कही है। भारत बंद के ऐलान के बाद पटना के कई स्कूल संचालकों ने भी सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।
भारत बंद को लेकर किसी भी राजनीतिक दल ने कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर लगातार चल रही है कि 20 जून को भारत बंद रहेगा और पूरा चक्का जाम रहेगा। सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों से प्रशासन अलर्ट पर है। हालांकि कुछ छात्र संगठन संगठनों ने 20 जून के चक्का जाम का समर्थन किया है।मिली जानकारी के अनुसार अग्निपथ स्कीम के विरोध में और पुरानी भर्ती प्रक्रिया बहाल करने को लेकर छात्र संगठनों AISA और RYA ने 17 जून से लेकर 20 जून को देशव्यापी विरोध दिवस मनाने और भारत बंद का ऐलान किया है। इस तरह की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
