ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / शादी से इंकार करने पर महिला डॉक्टर की हुई हत्या, प्रेमी डॉक्टर ने...

शादी से इंकार करने पर महिला डॉक्टर की हुई हत्या, प्रेमी डॉक्टर ने घटना को दिया अंजाम

20-Aug-2020 01:29 PM

DESK: आगरा में पीजी छात्रा डॉक्टर योगिता गौतम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. योगिता का प्रेमी डॉक्टर विवेक तिवारी ने हत्या कर दी थी. वह शादी से इंकार करने कारण नाराज हो गया था. जिसके बाद उसने हत्या की साजिश रची. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. योगिता दिल्ली की रहने वाली थी. शव मिलने के बाद परिजनों ने प्रेमी विवेक पर केस दर्ज कराया था. 

आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया था

घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि जालौन के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विवेक तिवारी ने योगिता के बीच कुछ माह से बातचीत बंद हो गई थी. योगिता बात नहीं करना चाहती थी. विवेक ने कहा कि एक बार मिलने के लिए आ जाओं, फिर कभी नहीं मिलेंगे. जब वह मिलने के लिए पहुंची तो विवेक ने पहले से चाकू से हमला किया. फिर उसके बाद गोली मारकर योगिता की हत्या कर दी. हत्या करने के लिए वह पूरी प्लानिंग के साथ आया था. विवेक के कार से चाकू पुलिस ने बरामद किया है. विवेक के पिता रिटायर्ड डीएसपी का है. वह अपने पिता के ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से घटना को अंजाम दिया है. 

आरोपी ने कहा--बहुत प्यार करता था

गिरफ्तारी के बाद आरोपी विवेक ने कहा कि वह योगिता से बेहद प्यार करता था और पिछले सात साल से उनके बीच गहरी दोस्ती थी. दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन बहन की शादी के बाद मैंने कहा कि कुछ साल इंतजार करो. लेकिन योगिता को लगने के लगा कि मैं उसको धोखा दे रहा है. योगिता ने शादी से इंकार कर दिया. यहां तक की बातचीत भी बंद हो गई. लेकिन मैंने जैसे-तैसे उसे मना लिया था. बीच-बीच में हमारे बीच काफी झगड़ा हुआ करता था. कुछ दिन पहले योगिता ने बात करनी बंद कर दी थी और साफ बोल दिया था कि मैं कभी मिलने की कोशिश न करूं. जिसके बाद मैने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को जालौन से गिरफ्तार किया है.