जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
31-Mar-2020 07:31 PM
DESK: लॉकडाउन में बेरोजगार हुए एक युवक ने सुसाइड कर ली. वह यूपी के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह की बहू की दुकान पर काम करता था. युवक ने सुसाइड नोट में मौत का जिम्मेवार और नौकरी से निकालने का आरोप मंत्री की बहू पर लगाया है. यह घटना आगरा के सिकंदरा की है.
मंत्री के बहू के दुकान पर करता था काम
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंत्री की बहू की मिठाई की दुकान शांति स्वीट्स के नाम से है. इस दुकान में ही युवक काम करता था. उसका शव पुलिस ने दुकान के छत से बरामद किया है. मरने से पहले युवक ने अपने परिजनों को वॉट्सएप पर भेजे गए सुसाइड नोट में उसने नौकरी से निकाले जाने के कारण सुसाइड करने की बाते लिखी है. वह शिलांग का रहने वाला था.
मंत्री की ओर से दी गई सफाई
मंत्री के प्रवक्ता ने सफाई दी है कि जिस वेटर ने सुसाइड की है उसको लॉकडाउन से पहले ही हटा दिया गया था. उसको टीबी की बीमारी थी. अगर उसको नहीं हटाया जाता तो दूसरे ग्राहकों में संक्रमण फैल जाता था. इसके पहले वह चोरी के आरोप में जेल जा चुका था. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. जांच के बाद ही पता चलेगा की किसके आरोप में सच्चाई है.