ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / बस हाईजैक करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक को लगी...

बस हाईजैक करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली

20-Aug-2020 08:59 AM

DESK: बस हाईजैक करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. इस दौरान पुलिस एक बदमाश को गोली लगी है. जबकि दूसरा फरार हो गया है. पुलिस ने घायल बदमाश को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. यह मुठभेड़ आगरा के फतेहाहाबाद थाना क्षेत्र में हुई है. 

पुलिस ने बताया कि  चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया.घायल क नाम प्रदीप गुप्ता है. फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम उससे पूछताछ कर रही है.

कल बस हुई थी हाईजैक

आगरा जिले के मलपुरा थाना क्षेत्र में बाइपास पर बदमाशों ने एक प्राइवेट बस को रोका फिर उसके ड्राइवर और कंडक्टर को बंधक बना लिया था. कुछ दूर आगे जाने के बाद बदमाशों ने ड्राइवर और कंडक्टर को बस से नीचे हाइवे पर उतार दिया और खुद बदमाश बस को चलाते हुए ले गए. 

इटावा में बरामद हुई है बस

10 घंटे के अफरातफरी के बाद यूपी पुलिस ने इटावा के पास से बस को बरामद किया. इसके बारे में आगरा पुलिस ने बताया कि गुड़गांव से मंगलवार शाम तीन बजे पन्ना के लिए निकली स्लीपर कोच बस रात 11 बजे आगरा से आगे बढ़ी. रास्‍ते में दक्षिणी बाईपास पर महुअर के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने हाईजैक कर लिया. पुलिस को जांच में पता चला कि इस घटना को फाइनेंस कंपनी  के लोगों ने गलत ढंग से कर्ज वसूली के लिए अंजाम दिया था. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी चल रही है. सीएम योगी ने इस मामले में हाईजैकर्स के खिलाफ सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं.