Bihar Crime News: नदी किनारे मिला था युवक का कटा सिर, अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई Bihar Bhumi: 'कलेक्टर' के पास अपार शक्ति...लोकहित मेंं करें प्रयोग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ने 6 जिलों के DM से क्यों कहा ? जानें.. Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर कैसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और व्रत नियम Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर कैसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और व्रत नियम BIHAR CRIME NEWS: आखिरी कॉल के बाद मिली लाश, तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, ससुराल के लोग फरार BIHAR CRIME NEWS: बिहार में बेलगाम हुए बदमाश, दुकान से लाखों की चोरी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल Bihar Road Project: बिहार में यहां बनेगा 225 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, नेपाल तक होगी कनेक्टिविटी; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Bihar Road Project: बिहार में यहां बनेगा 225 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, नेपाल तक होगी कनेक्टिविटी; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Bihar Ips Officer: जनहित में जबरिया रिटायर..! जब नीतीश सरकार ने एक ही दिन में 2 IPS अफसरों को 'नौकरी' से हटा दिया था, अजब-गजब हरकत से परेशान थी सरकार UPSC Success Story: गर्लफ्रेंड ने तोड़ा दिल, तो बिहार के लड़के ने IAS बनकर लिया इंतकाम, जाने... सफलता की कहानी
27-Jan-2024 08:41 AM
By First Bihar
RANCHI : ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर 29 से 31 जनवरी तक पूछताछ के लिए समय देने को कहा है। ईडी ने लिखा है कि अगर मुख्यमंत्री ने समय नहीं बताया तो ईडी अपने से समय तय कर पहुंच जाएगी। ईडी ने 22 जनवरी को नौवां समन भेज कर 27 से 31 जनवरी के बीच ईडी की जांच टीम के सामने पेश होने के लिए कहा था। इससे पहले आठवें समन पर 20 जनवरी को ईडी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास पर जाकर उनसे पूछताछ की थी।
वहीं, इस दौरान टीम ने उनसे लगभग सात घंटे तक पूछताछ की थी। ईडी के भेजे पिछले सात समन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यह कहते हुए गैर हाजिर रहे कि यह समन असंवैधानिक है और उनकी सरकार को परेशान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इससे पहले, हेमंत सोरेन ने ईडी के एक्शन पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा के इशारों पर निर्वाचित सरकार को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने काम में विश्वास करती है। ईडी से सरकार न कभी डरी है और न डरेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति के तहत हेमंत सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी स्थिति में सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सर्वजन पेंशन, अबुआ आवास, सावित्रीबाई फुले योजना, बिजली लाभुकों को 100 यूनिट तक मुक्त बिजली सहित अन्य योजनाओं का लाभ दे रही है। इससे विपक्ष घबरा गया है।