ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

अफवाहों से रहें सावधान, पेंशन में 20% तक की कटौती पर वित्त मंत्रालय ने बताया पूरा सच

19-Apr-2020 02:14 PM

DESK : जिस तेजी से देश में कोरोना फैल रहा, उतनी ही तेजी से इससे जुड़े अफवाह भी बढ़ते जा रहे है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म और व्हाट्सएप फॉरवर्ड मेसेज इन अफवाहों को हवा देने का काम कर रहे है. ऐसी ही एक अफवाह को वित्त मंत्रालय ने ख़ारिज कर विराम लगाया है. 

दरअसल कल ट्विटर पर एक यूजर ने वित्त मंत्रालय को ट्विटर कर पूछा था कि सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर उसने केंद्र सरकार की ओर से कथित तौर पर जारी एक सर्कुलर देखा है, जिसमें पेंशन में 20 फीसद की कटौती की बात कही गई है. क्या ये सही है? इस पर वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि यह झूठी खबर है और सरकार की ओर से दी जाने वाली पेंशन और वेतन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.


वित्त मंत्रालय ने रविवार को स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी जाने वाली पेंशन में किसी तरह की कटौती नहीं की जाने वाली है. कोविड-19 की वजह से पेंशन में 20 फीसद तक की कटौती से जुड़ी अफवाहों को खारिज करते हुए सरकार की ओर से यह स्पष्टीकरण दिया गया है. सरकार की तरफ से दिए गए इस जानकारी के बाद अफवाहों पर विराम लगने की उम्मीद है. बाद में उस यूजर के ट्वीट को रिट्वीट कर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्टीकरण मांगने वाले यूजर को धन्यवाद किया. 

आपको बता दें, की पहले भी एक अफवाह उड़ी थी कि सरकार द्वारा जनधन खाते में दी जाने वाली रकम को अगर खाताधारक बैंक से नहीं निकलते है तो उनके पैसे सरकार वापस ले लेगी. जो एक अफवाह थी पर बावजूद इसके कई लोग बैंकों में पहुच गए थे और सोशल डिस्टेंसिंग की धजियां उड़ गई थी.