ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की नितिन गडकरी की अपील, कहा- लूंगी, बनियान...

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की नितिन गडकरी की अपील, कहा- लूंगी, बनियान और चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर नहीं कटेगा चालान

26-Sep-2019 10:04 AM

DELHI: नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद से देशभर में चालान काटे जा रहे हैं. बढ़े हुए चालान से लोग परेशान हैं. इसी बीच इस तरह की अफवाह भी फैलाई गई कि बनियान, लूंगी और चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर चालान काटा जा रहा है. इसपर अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अफवाहों को लेकर लोगों को सतर्क किया है.


केंद्रीय मंत्री गडकरी के ऑफिस के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया कि अफवाहों से सावधान...! नए मोटर व्हीकल एक्ट में आधी बांह की शर्ट पहनकर गाड़ी चलाने और लुंगी बनियान में गाड़ी चलाने पर चालान काटने का प्रावधान नहीं है.  ट्वीट में लिखा गया है कि गाड़ी में एक्स्ट्रा बल्ब नहीं रखने, गाड़ी का शीशा गंदा होने और चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर भी चालान काटने का कोई प्रावधान नहीं है.




आपको बता दें कि नया मोटर व्हीकल एक्ट जबसे लागू किया गया है, तबसे इसे लेकर कई तरह का विरोधाभास भी सामने आ रहा है. वहीं 1 सितंबर से लागू किये गये नये ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है. नए मोटर व्हीकल एक्ट में चालान की राशि 10 गुना तक बढ़ाई गई है. जिसके कारण काफी विवाद भी हो रहा है.