ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / अफसरशाही से अब डिप्टी सीएम परेशान, तारकिशोर प्रसाद ने अधिकारियों को चेताया.. परफॉर्म...

अफसरशाही से अब डिप्टी सीएम परेशान, तारकिशोर प्रसाद ने अधिकारियों को चेताया.. परफॉर्म करें वरना

18-Aug-2021 07:58 AM

PATNA : नीतीश सरकार में अफसरशाही के आरोप को ना केवल विपक्ष में बल्कि अब सरकार के अंदर बैठे लोग भी लगाने लगे हैं. पिछले दिनों मंत्री मदन सहनी ने इस से लेकर इस्तीफे तक की पेशकश कर दी थी. कई ऐसे मंत्री रहे जिन्होंने अफसरशाही को लेकर गंभीर चिंता जताई. लेकिन अब बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने भी अधिकारियों को चेतावनी दे डाली है. डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद ने अधिकारियों को दो टूक मैसेज दिया है कि वह या तो परफॉर्म करें वरना एक्शन के लिए तैयार हो जाएं.


डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने तकरीबन 200 से ज्यादा फरियादियों से मुलाकात की. कई समस्याओं का तत्काल निपटारा भी किया. बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में फरियादियों की समस्याओं को निपटाने में लगे तारकिशोर प्रसाद के सामने कई ऐसे मामले आए, जो अधिकारियों के गलत तरह के रवैये को दर्शा रहे थे. इसको लेकर तार किशोर प्रसाद चिंतित दिखे.



डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने स्पष्ट तौर पर कहा कि हम सरकार में केवल आश्वासन देने के लिए नहीं बैठे हैं. हर हाल में अधिकारियों को परफॉर्म करना होगा. वह आम लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए अपने दायित्वों के साथ-साथ सरकार में आए हैं. अधिकारियों को आम लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखना होगा और इसके लिए डिप्टी सीएम ने उन्हें हिदायत भी दी.