ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

Home / news / अफगानिस्तान में हालात ख़राब, सर्वदलीय मीटिंग में विदेश मंत्री बोले.. अभी अपने लोगों...

अफगानिस्तान में हालात ख़राब, सर्वदलीय मीटिंग में विदेश मंत्री बोले.. अभी अपने लोगों को वहां से निकालना मेन फोकस

26-Aug-2021 01:16 PM

DESK : अफगानिस्तान के मसले पर आज सर्वदलीय बैठक विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अगुवाई में बुलाई गई. इस बैठक में सभी दलों को अफगानिस्तान को लेकर जानकारी दी गई. बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा के लीडर मल्लिकार्जुन खड़गे, एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे. 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने बताया कि अभी मुख्य फोकस लोगों को वहां से निकालने पर है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बैठक में बताया कि अफगानिस्तान में हालात काफी खराब हैं, ऐसे में भारत का फोकस अपने लोगों को जल्द निकालने पर है. तालिबान ने अमेरिका के साथ दोहा में जो वादा किया था, उसे तालिबान ने पूरा नहीं किया है. 


विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने भी इस बैठक में प्रेजेंटेशन दी. सरकार की ओर से बताया गया है कि अफगानिस्तान में भारत सरकार की हेल्प डेस्क पर करीब 15 हज़ार लोगों ने संपर्क किया. पूरी दुनिया अभी भी तालिबान को लेकर वेट एंड वॉच की पॉलिसी अपना रही है, भारत भी अभी इस मोड में है.