दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
16-Aug-2021 08:00 AM
DESK : तालिबानी लड़ाकों ने आखिरकार अफगानिस्तान पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर तालिबान का कब्जा है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए हैं। तालिबानी लड़ाकों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने के बाद अंदर की तस्वीरें जारी की हैं। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अब पूरी तरह से तालिबान का कब्जा है। तालिबानी लड़ाकों ने अफगानिस्तान को नया नाम देने का फैसला किया है अफगानिस्तान को अब इस्लामिक अमीरात और अफगानिस्तान के नाम से जाना जाएगा।
अफगानिस्तान पर एक बार फिर तालिबान के कब्जे के साथ नए युग की शुरुआत हो चुकी है। 20 साल बाद अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा है। तख्तापलट के बाद देश छोड़कर भागने वाले राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा है कि वह खून खराबा नहीं चाहते इसी वजह से उन्होंने देश के लोगों के हित में यह कदम उठाया है। उधर काबुल एयरपोर्ट के बाहर जबरदस्त फायरिंग की खबर है। अमेरिकी सेना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा को अपने हाथ में ले रखा है। यहां से विदेशी नागरिकों को निकालने का काम लगातार जारी है।
काबुल में फंसे भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान रात भारत पहुंचा है। अफगानिस्तान से लौटे 129 से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। एयर इंडिया के विशेष विमान से वापस लौटे भारतीयों ने कहा है कि अफगानिस्तान के हालात बेहद खराब हैं और देश लौटने के बाद अब उन्हें राहत महसूस हो रही है।