BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
06-Aug-2022 11:22 AM
By Srikant Rai
MADHEPURA : मधेपुरा से एक हैरतअंगेज कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और बेटी की सिर काटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, पत्नी का कटा सिर लेकर आरोपी अपने ससुराल पहुंचा और घर से 200 मीटर की दूरी पर एक पुलिया पर रखकर फरार हो गया. कटे सिर के नीचे से एक लेटर भी बरामद हुआ है. मधेपुरा में आरोपी के घर में पत्नी और बेटी का धड़ पड़ा था. जबकि बेटी का कटा सिर टेबल पर रखा हुआ था.
बताया जाता है कि पत्नी के अवैध संबंध के शक में आरोपी पति ने वारदात को अंजाम दिया है. शनिवार सुबह आरोपी पति महिला का कटा हुआ सिर लेकर ससुराल पहुंचा. आरोपी ने महिला के मायके से 200 मीटर पहले एक पुलिया पर कटे सिर को रख फरार हो गया. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सिर देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का कटा हुआ सिर लेकर पति के घर पहुंची. वहां बेटी की लाश देखकर पुलिस दंग रह गई.
मृतकों की पहचान मो. जिब्राहिल की पत्नी रुकसाना (30) और उसकी बेटी जिया (4) के रूप में हुई. आरोपी पति मो. जिब्राहिल श्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित पोखरिया गांव निवाली है. जबकि उसका ससुराल सदर थाना क्षेत्र के गोढाईला गांव में है. पत्नी और बेटी की हत्या के बाद पति ट्रेन पकड़कर फरार हो गया. पुलिस को घटनास्थल से खून से सना एक लेटर मिला है, जिसमें उसमें कुछ आपत्तिजनक बातें लिखी हैं. साथ ही लेटर में लिखा है कि “शानदर, जबरदस्त.”
घटना को लेकर मायके वालों में बताया कि जिब्राहिल और रुकसाना की शादी 12 साल पहले हुई थी. शादी के बाद 3 बच्चे भी हुए. दो बेटे अपने चाचा के यहां रहकर पढ़ाई करते थे. वहीं मासूम बेटी घर में रहती थी. शादी के बाद से छोटी-मोटी बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. पति दूसरे राज्य में सिलाई का काम करता था. इसी से घर चलता था. पिछले साल वह घर आया तो बाहर नहीं गया.
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिब्राहिल अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था. इस बात को लेकर अक्सर विवाद करता था. आशंका जताई जा रही है अवैध संबंध के लेकर ही जिब्राहिल अपनी पत्नी की हत्या कर दी. सूचना मिलते ही मधेपुरा पुलिस मौके पर पहुंची. मधेपुरा SP राजेश कुमार ने बतायाकि मां-बेटी की क्षत-विक्षत हालत में लाश है. लाशों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है.